सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को अनावश्यक ट्रांसफर करने वाले अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस, जुर्माना लगेगा

ग्वालियर: कलेक्टर रुचिका चौहान ने सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर कड़े निर्देश जारी किये हैं और लापरवाही पर कड़े एक्शन के निर्देश दिए हैं, उन्होंने ऐसे अधिकारियों पर अर्थ दंड लगाने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं जो शिकायतों को अनावश्यक दूसरे विभाग को ट्रांसफर करते हैं।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में अधिकारियों से उनके विभागों की प्रगति की जानकारी ली और दिशा निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान व जिला पर्यावरण योजना की भी समीक्षा हुई।समीक्षा बैठक में सामने आया कि कुछ अधिकारी बिना किसी वजह से सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत को दूसरे विभाग को ट्रांसफर कर देते हैं , कलेक्टर ने इस पर नाराजगी जताई और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसा करने वाले अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी कानून के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करें, साथ ही उनसे अर्थदण्ड भी वसूलें।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं को गंभीरता से लेकर अमल करें
कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान एवं मुख्यमंत्री द्वारा ग्वालियर जिले के भ्रमण के समय की गई घोषणाओं पर हुए अमल की समीक्षा भी विशेष रूप से की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा की गईं घोषणाओं को गंभीरता से लें और तत्परता से उन पर अमल करें। इसमें कोई ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं होगी।कलेक्टर ने बैठक में बताया कि इस बार शुक्रवार 27 नवम्बर को नगर निगम के पुरानी छावनी क्षेत्र में जिला स्तरीय शिविर प्रस्तावित है। उन्होंने नगर निगम सहित सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर से पहले उस क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए।

Next Post

8th Pay Commission: सिर्फ फिटमेंट फैक्टर नहीं, इन 3 स्टेप में तय होगी नई सैलरी? समझें पूरा गणित

Tue Nov 24 , 2026
नयी दिल्ली, आठवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी केवल फिटमेंट फैक्टर से तय नहीं होगी, बल्कि सातवें वेतन आयोग की तरह तीन चरणों की प्रक्रिया के आधार पर अंतिम रूप ले सकती है। आठवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी केवल फिटमेंट फैक्टर […]

You May Like