पिता को इंदौर बुलाया, कहा- सुबह कर्ज की पूरी बात बताऊंगा

इंदौर: करीब तीन लाख रुपए के कर्ज को लेकर परेशान 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर ने पिता के सामने अपनी परेशानी बताने से पहले ही जान दे दी. रविवार रात उसने शाजापुर में रहने वाले पिता को फोन कर सोमवार सुबह इंदौर आने के लिए कहा था. भाइयों को भी बताया था कि पिता के आने पर वह कर्ज के बारे में पूरी जानकारी देगा, लेकिन सुबह वह कमरे में बेसुध मिला.
हर्ष पुत्र संतोष चौधरी मूल रूप से शाजापुर का रहने वाला था और इंदौर के वंदना नगर में छोटे भाई व चचेरे भाई पार्थ के साथ किराए से रहता था. वह इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के साथ इसी क्षेत्र में काम भी कर रहा था. पार्थ के मुताबिक, हर्ष पर करीब तीन लाख रुपए का कर्ज हो गया था. इसे लेकर वह तनाव में था, लेकिन उसने यह नहीं बताया था कि रकम किससे ली है.
रविवार रात पिता से बात करने के बाद हर्ष ने भाइयों को भी अपनी परेशानी बताई. सुबह जब वे उठे तो वह कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा था. परिजन उसे एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में जहर खाने से मौत की बात सामने आई है. कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि हर्ष के पिता खेती करते हैं, जबकि छोटा भाई इंदौर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है. चचेरा भाई पार्थ पढ़ाई के साथ निजी कंपनी में काम करता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हाल के वे मामले जिन्होंने झकझोरा
* तिलक नगर (23 नवंबर 2026)ः वंदना नगर/मदन नगर क्षेत्र में 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर हर्ष चौधरी ने करीब 3 लाख रुपए के कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
* नगर निगम कर्मी का प्रयास (19 नवंबर 2026)ः इंदौर नगर निगम के एक कर्मचारी धर्मेंद्र धारू ने कर्ज के बोझ और चार लोगों द्वारा की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
* डिलीवरी बॉय की मौत (जुलाई 2026)ः इंदौर में कर्ज और आर्थिक दबाव के चलते एक युवा डिलीवरी बॉय ने आत्महत्या कर ली, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की गई।
* प्रॉपर्टी कारोबारी की आत्महत्या (2026)ः इंदौर में बहादुर सिंह नामक एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने आत्महत्या कर ली; उन्होंने दोस्तों को भेजे मैसेज और सुसाइड नोट में साफ लिखा कि मेरी मौत का कारण सिर्फ कर्ज है।
* बैंक रिकवरी के दबाव में मौत (फरवरी 2026)ः इंदौर में लोन की किस्त न चुका पाने के कारण जब लोग घर पर कब्जा करने पहुंचे तो तनाव में आकर एक युवक ने इमारत से कूदकर जान दे दी।

पिता के आने का इंतजार भी न कर सका 24 वर्षीय हर्ष
कर्ज के दबाव में इंसान किस कदर बेबस हो जाता है, इसकी ताजा बानगी तिलक नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिली। यहां 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर हर्ष चौधरी ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। हर्ष के चचेरे भाई ने बताया कि उस पर करीब तीन लाख रुपए का कर्ज था। रविवार रात हर्ष ने शाजापुर में रहने वाले अपने पिता को फोन कर सोमवार सुबह इंदौर बुलाया था। उसने भाइयों से भी कहा था कि पिता के आने पर वह कर्ज की पूरी जानकारी देगा, लेकिन सुबह होने से पहले ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Next Post

तलाक के 3 साल बाद झलका कुशा कपालिया के एक्स हसबैंड का दर्द, खुद को बता रहे हैं लूजर

Tue Nov 24 , 2026
मुंबई, कुशा कपिला के पूर्व पति जोरावर सिंह अहलूवालिया ने सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो शेयर किया है। उन्होंने टूटी शादी, नौकरी और घर खोने के बाद खुद को लूजर बताया। सोशल मीडिया पर जहां लोग अपने जीवन के सबसे खूबसूरत लम्हों को शेयर करते हैं, तो वहीं कई बार ये […]

You May Like