
रीवा, रीवा के सिरमौर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ शादी के झूठे सपने दिखाकर एक युवक अपनी ही प्रेमिका की अस्मत से खेलता रहा. जब युवती ने सात फेरे लेने की बात की, तो प्रेमी ने अपना असली रंग दिखा दिया. यह पूरा मामला सिरमौर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक पीडि़ता और आरोपी युवक के बीच साल 2020 से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और बीते दो सालों तक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा. दो साल तक शोषण झेलने के बाद जब युवती ने युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. अपने साथ हुए इस बड़े धोखे के बाद पीडि़ता सिरमौर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की जानकारी देते हुए सिरमौर थाना प्रभारी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि युवती की शिकायत पर तत्काल गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को उमरी गांव से गिरफ्तार कर लिया.
