मुंबई, 23 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 23 पैसे टूटकर 92.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 71 पैसे की मजबूती के साथ 92.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज सुबह मजबूत खुला। इसकी शुरुआत 15 पैसे की बढ़त में 92.47 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। कुछ ही देर में 92.43 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ने के बाद रुपये में गिरावट शुरू हो गई। दोपहर बाद 93.11 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद अंत में यह 92.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की लिवाली जारी रहने से रुपये को समर्थन मिला और इसकी गिरावट कम रही। एफपीआई ने आज भारतीय पूंजी बाजार में 1.23 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं को बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.4 प्रतिशत की तेजी ने रुपये पर दबाव बनाया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज पौने दो फीसदी टूटकर फिलहाल 91 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। इससे भी रुपये पर दबाव कम हुआ।
