यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, लखनऊ में CM योगी की मौजूदगी में BJP कोर कमेटी की बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में लखनऊ में बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी बैठक में मौजूद हैं।

बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री भी शामिल हुए हैं। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन की मजबूती और आगे की चुनावी तैयारियों पर मंथन किया जा रहा है। बैठक में चुनावी रोडमैप तैयार करने और पार्टी की आगे की रणनीति तय करने को लेकर चर्चा हो रही है।

बीजेपी की यह बैठक 2027 विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

Next Post

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ने मध्यप्रदेश में फिर किया प्रवेश

Mon Nov 23 , 2026
निवाड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा सोमवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से होते हुए पुनः मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गई। यात्रा निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के जेरोन गांव पहुंची, […]

You May Like