
भोपाल। टीटी नगर के दशहरा मैदान में भोपाल उत्सव मेले के उद्घाटन समारोह में भोपाल में जनसेवा कार्यों के लिए समग्र अग्रवाल समाज के मुख्य संयोजक एवं समाजसेवी सुनील गर्ग को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में, संस्था के सदस्यों के बीच सुनील गर्ग को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर समग्र अग्रवाल समाज की और से होरीलाल गर्ग, श्रीमती मंजू गुप्ता, मधुर अग्रवाल एवं शरद अग्रवाल उपस्थित रहे ।
सुनील गर्ग ने यह सम्मान उन सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को समर्पित किया, जिन्होंने समाजहित के कार्यों में अपना समय और श्रम दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी समग्र अग्रवाल समाज ने सेवा का कोई कार्य हाथ में लिया, उसे पूरा करने में अनेक लोगों का योगदान रहा। संस्था के सदस्यों के साथ उन सभी सहयोगियों को भी इसका श्रेय जाता है, जो आवश्यकता पड़ने पर आगे आए और अपनी सामर्थ्य के अनुरूप हाथ बँटाया।
जनसेवा के साथ समग्र अग्रवाल समाज, भोपाल, अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से नई पीढ़ी को जोड़ने में भी सक्रिय है। वर्ष 2026 में महाराजा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा में सुनील गर्ग ने मुख्य संयोजक की भूमिका निभाई थी। शोभायात्रा की रूपरेखा में समाज के अठारह गोत्रों का प्रतिनिधित्व और परिवारों की सामूहिक भागीदारी को विशेष स्थान दिया गया था।
