जीवाजी क्लब चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, प्रेसीडेंट पद के लिए तीन दावेदार मैदान में

ग्वालियर। जीवाजी क्लब में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 20 दिसंबर को होने वाले चुनाव में इस बार प्रेसीडेंट पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। शुरुआत में इस पद के लिए राजू कुकरेजा और बॉबी गर्ग के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन यश गोयल की एंट्री से चुनावी समीकरण बदल गए हैं।

तीनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, वाइस प्रेसीडेंट पद के लिए संभाजी अवाड़ और हिमेश दंडोतिया, सेक्रेटरी पद के लिए इंद्रजीत कदम और संजय नीखरा, जबकि जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए धर्मेंद्र अग्रवाल और जितेंद्र जाजू मैदान में हैं।

इसी बीच सेक्रेटरी पद के प्रत्याशी संजय नीखरा ने रंगमहल गार्डन में व्यापारियों के साथ पार्टी की और उनसे समर्थन मांगा।

अब सभी की नजरें 20 दिसंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। देखना होगा कि जीवाजी क्लब के सदस्य किस प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं।

Next Post

डब्ल्यूटीसी परिदृश्य: वेलिंगटन में ड्रॉ के बाद भारत की उम्मीदों को झटका

Mon Nov 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 नवम्बर (वार्ता) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड और भारत के बीच हाई-स्कोरिंग ड्रॉ के कारण आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) स्टैंडिंग में दोनों टीमों के पॉइंट्स प्रतिशत में गिरावट आई है। न्यूजीलैंड दूसरे से खिसककर तीसरे स्थान पर आ गया है। हालांकि, दो बार की उपविजेता भारत की संभावनाओं […]

You May Like