
नई दिल्ली। दिल्ली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर पहले दौर की बैठक पूरी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने A कैटेगरी की 55 सीटों पर अपना पहला दावा पेश करते हुए सीटों की सूची समाजवादी पार्टी को सौंप दी है।
दोनों दलों के प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर शुरुआती चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, B और C कैटेगरी की सीटों पर चर्चा कल और परसों होगी।
आगामी बैठकों में दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर आगे की रणनीति और सहमति बनाने पर चर्चा होने की संभावना है।
