गुलाबगंज से बस चलाने निकले चालक का शव जज्जी बस स्टैंड पर मिला

गुना। ड्यूटी के लिए घर से निकले गुलाबगंज निवासी 45 वर्षीय बस चालक बंटी मराठा की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार सुबह उनका शव जज्जी बस स्टैंड पर संदिग्ध हालत में मिलने की खबर जब परिजनों तक पहुंची, तो वे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे।

मृतक की बहन वर्षा मराठा के अनुसार, बंटी रविवार शाम को बस चलाने के लिए घर से रवाना हुए थे। इसके बाद सोमवार 23 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे पुलिस की ओर से परिवार को सूचना दी गई कि बंटी का शव जज्जी बस स्टैंड पर मिला है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी व कंज्यूमर ड्यूरेबल में तेजी जबकि मेटल और बैंकिंग शेयरों में दबाव

Mon Nov 23 , 2026
मुंबई,  शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, जहां निफ्टी आईटी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल टॉप गेनर्स के रूप में उभरे, जबकि निफ्टी एफएमसीजी, कंजप्शन, हेल्थकेयर, रियल्टी, फार्मा और इन्फ्रा भी बढ़त में रहे। सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाइटन, मारुति सुजुकी, बजाज […]

You May Like