
राजगढ़/खुजनेर। थाना खुजनेर क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव के एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.पुलिस के अपराध प्रतिवेदन के अनुसार, आरोपित पर बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है. पीडि़ता ने यह भी बताया कि आरोपित द्वारा पूर्व में भी उसके साथ गलत कृत्य किया गया था. घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी. मामले में थाना खुजनेर पुलिस ने 22 नवंबर को अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2)(द्व), 65(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है.
