
कानपुर। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को मैस्कर घाट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आए थे।
प्रतापगढ़ में आयोजित कथा के बारे में उनसे सवाल पूछने पर उन्होंने कहा, कथा समाज में प्रेम और भाईचारा फैलाने का माध्यम है लेकिन कथावाचक समाज में नफरत पैदा कर रहे हैं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा कि सपा संस्थापक को धरतीपुत्र कहा जाता था क्योंकि वो लोगों को जोड़ने का काम करते थे। जमीनी स्तर पर जनता के लिए काम करते थे। हमें उनके कामों को आगे बढ़ाना है। इस बारे में हम सबने संकल्प लिया है।
