पंचक्रोशी यात्रा व कार्तिक मेले में खंडवा पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

ओंकारेश्वर। श्री ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की पंचक्रोशी यात्रा दिनांक 20 नवंबर 2026 को गौमुख घाट से प्रारंभ होकर दिनांक 24 नवंबर 2026 को श्री ओंकारेश्वर में संपन्न होगी। इसी दौरान कार्तिक मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। पंचक्रोशी यात्रा एवं कार्तिक मेले के दृष्टिगत बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से खंडवा पुलिस द्वारा व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है।

खंडवा पुलिस द्वारा पंचक्रोशी यात्रा एवं कार्तिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Next Post

कानपुर में पुलिस अधिकारियों के तबादले, तीन नए ACP की तैनाती

Sun Nov 22 , 2026
कानपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कानपुर नगर में तीन नए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) की तैनाती की गई है। महेश कुमार को अलीगढ़ से, जबकि भास्कर वर्मा और जियाउद्दीन अहमद को गाजियाबाद से कानपुर नगर भेजा गया है। वहीं, कानपुर नगर में तैनात ACP दिलीप कुमार सिंह […]

You May Like