कानपुर में पुलिस अधिकारियों के तबादले, तीन नए ACP की तैनाती

कानपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कानपुर नगर में तीन नए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) की तैनाती की गई है। महेश कुमार को अलीगढ़ से, जबकि भास्कर वर्मा और जियाउद्दीन अहमद को गाजियाबाद से कानपुर नगर भेजा गया है।

वहीं, कानपुर नगर में तैनात ACP दिलीप कुमार सिंह का तबादला मऊ में CO के पद पर किया गया है। इसके अलावा 37वीं वाहिनी PAC, कानपुर नगर में तैनात शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी को CO, PTC सीतापुर भेजा गया है।

इसी क्रम में शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात में CO के पद पर तैनात किया गया है।

Next Post

विदिशा में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने दिया बुजुर्गों के सम्मान का संदेश, संयुक्त परिवार में रहने की अपील

Sun Nov 22 , 2026
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित मुखर्जी नगर में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुजुर्गों के सम्मान के उद्देश्य से संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग […]

You May Like