
लखनऊ। गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाथी की मौत हो गई, जबकि उसका महावत गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने हाथी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महावत को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
दरअसल, पूरा मामला गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र का है। जहां 21 नवंबर 2026 को सुबह करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक हाथी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। हादसे में हाथी की मौत हो गई, जबकि हाथी के साथ मौजूद महावत घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद घायल महावत को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल वन विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
