घर में देशी कट्टा और कारतूस रखे मिले, युवक गिरफ्तार

इंदौर. महू पुलिस ने जोशी मोहल्ले में एक युवक के घर से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से जब्त हथियार और कारतूस की कीमत करीब 10 हजार 500 रुपए बताई गई है.
पुलिस ने 20 नवंबर को जोशी मोहल्ला स्थित आरोपी के घर पर कार्रवाई की. तलाशी के दौरान प्रिंस उर्फ मोर धानुक के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड मिला. पुलिस ने दोनों हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी प्रिंस धानुक उम्र 29 साल जोशी मोहल्ले का रहने वाला है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

Next Post

ब्रह्मपुरी घाट पर 16 हजार दीपों का उजियारा, माँ नर्मदा की महाआरती के साथ मनेगा दीपोत्सव

Sat Nov 21 , 2026
ओंकारेश्वर:पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में माँ नर्मदा के पावन तट पर शनिवार, 21 नवंबर 2026 को ब्रह्मपुरी घाट पर भव्य ओंकारेश्वर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में 16 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपों की दिव्य […]

You May Like

मनोरंजन