ओंकारेश्वर:पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में माँ नर्मदा के पावन तट पर शनिवार, 21 नवंबर 2026 को ब्रह्मपुरी घाट पर भव्य ओंकारेश्वर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में 16 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपों की दिव्य आभा से ब्रह्मपुरी घाट जगमगा उठेगा और नर्मदा तट पर भक्ति, आस्था एवं संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान माँ नर्मदा की भव्य महाआरती की जाएगी। इसके साथ ही घाटों पर आकर्षक दीप सज्जा की जाएगी तथा निरंतर गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बनेगा। कार्यक्रम का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ होगा।
इस आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी। आयोजन का उद्देश्य ओंकारेश्वर की आध्यात्मिक महिमा को जन-जन तक पहुँचाना तथा धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना है।
श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। ट्रस्ट ने सभी से आह्वान किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर सामूहिक रूप से दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएँ और माँ नर्मदा की आराधना के साथ मिल-जुलकर उत्सव मनाएँ।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: शनिवार, 21 नवंबर 2026
समय: शाम 6:00 बजे
स्थान: ब्रह्मपुरी घाट, ओंकारेश्वर
मुख्य आकर्षण: 16 हजार दीपों का प्रज्वलन, माँ नर्मदा की महाआरती, निरंतर गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा समापन पर भव्य आतिशबाजी
आयोजक: श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट, ओंकारेश्वर
