सीधी में बदला मौसम: रिमझिम फुहारों से बढ़ी ठिठुरन, शादी-ब्याह के रंग में पड़ा भंग

सीधी। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर अब सीधी जिले में भी दिखने लगा है। कल सुबह से आसमान में छाई घनी बदरी के बाद आज सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला अब भी जारी है।बेमौसम हो रही इस रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से पारा लुढ़क गया है, जिससे जिले में ठिठुरन बढ़ गई है।

बारिश के चलते शहर की गलियों सहित ग्रामीण अंचलों की कच्ची सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं, इस अचानक बदले मौसम ने धार्मिक और वैवाहिक आयोजनों के रंग में भी भंग डाल दिया है, जिससे टेंट व पंडाल की व्यवस्थाओं को संभालने में आयोजकों के पसीने छूट रहे हैं। आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने के आसार हैं।

Next Post

एमडी तस्करी में सप्लायर भी गिरफ्तार, 15 ग्राम ड्रग्स और बाइक जब्त

Sat Nov 21 , 2026
इंदौर. एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने उसके सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पहले आरोपी को एमआर-4 रोड पर सरस्वती नदी की पुलिया के पास बाइक के साथ पकड़ा था. उसकी निशानदेही पर एरोड्रम क्षेत्र में रहने […]

You May Like

मनोरंजन