एमडी तस्करी में सप्लायर भी गिरफ्तार, 15 ग्राम ड्रग्स और बाइक जब्त

इंदौर. एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने उसके सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पहले आरोपी को एमआर-4 रोड पर सरस्वती नदी की पुलिया के पास बाइक के साथ पकड़ा था. उसकी निशानदेही पर एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले सप्लायर को भी राउंडअप कर गिरफ्तार किया. दोनों के पास से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स और बाइक जब्त की गई है.
क्राइम ब्रांच की टीम शहर में गश्त और चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एमआर-4 रोड पर सरस्वती नदी की पुलिया के पास एक युवक बाइक लेकर संदिग्ध हालत में खड़ा मिला. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने अपना नाम शाहरुख उर्फ एमडी बताया. बाइक की तलाशी लेने पर सीट कवर के नीचे छिपाकर रखी गई 15 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली. जब्त ड्रग्स की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है. पुलिस ने शाहरुख से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ड्रग्स एरोड्रम क्षेत्र के सूरज तिवारी से लेकर आया था. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल सूरज की तलाश शुरू की और उसे भी गिरफ्तार कर लिया.

सूरज दसवीं तक पढ़ा है और ड्राइविंग का काम करता है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स और 60 हजार रुपए कीमत की बाइक सहित 2.10 लाख रुपए का सामान जब्त किया है. दोनों आरोपियों से ड्रग्स की सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है. एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एमडी ड्रग्स की तस्करी में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर सप्लायर तक पहुंचकर कार्रवाई की गई है. आरोपियों से ड्रग्स नेटवर्क और अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ जारी है.

Next Post

स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था ब्राउन शुगर, पकड़ाया

Sat Nov 21 , 2026
इंदौर: नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने एमआर-4 रोड पर एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी स्कूटी की डिक्की में नशा छिपाकर ले जा रहा था. पुलिस ने उसके पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर और तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी […]

You May Like

मनोरंजन