गोल्ड का खेल, रेनियम की मिलावट से हालमार्क भी फेल

इंदौर: शहर में यदि आप सोना के आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो सतर्क हो जाईए. सराफा व्यापार में रेनियम वाले सोने की एंट्री हो चुकी है। रेनियम मिला सोना हॉलमार्क यूनिक आईडी सर्टिफिकेशन में भी पकड़ में नहीं आता है.जानकारों का कहना है कि बड़े पैमाने पर रेनियम केमिकल मिक्स सोना बुलियन द्वारा सप्लाई किया जा रहा है. खास बात यह है बुलियन और व्यापारियों की मिलीभगत से बाजार में पिछले चार सालों से मिलावटी सोना बेचा जा रहा है, लेकिन इसके मुनाफे और कोई जांच नहीं होने के काराण मिलावटी सोने का कारोबार एक साल में तेजी से बढ़ा है। व्यापारी इस सोने का सारा दोष आभूषण निर्माता कारीगर पर मढ़ रहे है. आभूषण निर्माता कारीगरों ने बताया कि 150 ग्राम सोने आभूषण निर्माता को 70 हजार रुपए तक नुकसान हो रहा है. इसका लेकर व्यापारियों से बात की थी. अब अगले सप्ताह एसोसिएशन और आभूषण निर्माताओं की बैठक संभव है.
व्यापारी को होती है जानकारी
शहर के बुलियन का देश के बड़े शहरों के थोक बुलियन के साथ सीधा कनेक्शन बताया जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारियों द्वारा इसी का फायदा उठाकर बुलियन से ही सोना खरीदा जाता है, जबकि सरकारी बैंकों से भी सोना बेचा जाता है, लेकिन व्यापारी बुलियन से ही सोना खरीदते है. व्यापारियों की जानकारी में भी है कि सोने में रेनियम केमिकल मिक्स है, और इससे 15 से 20 प्रतिशत तक फायदा है।

15 प्रतिशत तक की जाती है मिलावट
चीन से रेनियम नामक केमिकल 4 लाख और 4.50 लाख रुपए प्रति किलो से मंगाया जाता है और फिर बुलियन सोने में 15 प्रतिशत तक मिक्स करते है, क्योंकि ज्यादा मिक्स करने पर सोना काला दिखाई देने लगता है. इसलिए 1 किलो सोने में 15 प्रतिशत यानि 150 ग्राम रेनियम मिक्स कर कैटबरी बेची जा रही है. समझा जा सकता है कि डेढ़ सौ ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 18 से 19 लाख रुपए होती है. इसमें 4 लाख रुपए किलो का रेनियम केमिकल 150 ग्राम सोने में 10 से 15 प्रतिशत मिक्स करने पर दुकानदार को सीधे 3 लाख रुपए तक का मुनाफा हो जाता है।

जांच की कमजोरी का उठाते हैं फायदा
शुद्धता जांचने वाले हॉलमार्क यूनिक आईडी सर्टिफिकेशन जांच में आभूषण शुद्धता जांचने के दौरान रेनियम मिक्स सोना इसलिए पकड़ में नहीं आता है कि जांच के दौरान एक बार में 10 मिली ग्राम सोने कम हो जाता है. यदि आभूषण को 8 से 10 बार अलग-अलग जगह से हॉलमार्क यूनिक आईडी सर्टिफिकेशन जांच की जाएगी, तो गहना पहनने लायक ही नहीं बचता है. यहीं से सोने का खेल शुरू होता है. इसको लेकर पिछले कुछ समय से आभूषण निर्माता कारीगर और व्यापारियों में सोने की शुद्धता को लेकर विवाद पैदा हो रहे है.

रेनियम का अंतरराष्ट्रीय मूल्य
चीन से सप्लाई होने वाले रेनियम केमिकल का अंतर राष्ट्रीय भाव 300 डॉलर प्रति 100 ग्राम है और ऊंचे वाले रेनियम केमिकल का भाव 350 डॉलर प्रति सौ ग्राम है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत में इसकी कीमत 4 लाख रुपए प्रति एक किलो है.

आभूषण निर्माता और व्यापारियों में मतभेद का कारण है ?
पिछले कुछ सालों से इंदौर में आभूषण निर्माता कारीगरों और व्यापारियों में टंच को लेकर विवाद हो रहा है. हॉलमार्क 91.56 होना चाहिए, लेकिन उसमें .05 प्रतिशत का अंतर आ रहा है, इसके लेकर व्यापारी और आभूषण निर्माता में विवाद हो रहे है. आभूषण निर्माता कारीगर कहते हैं कि व्यापारी स्वयं कारीगर को सोना जांच करके नहीं देते है. उल्टा व्यापारी कारीगरों पर जांच करने का दबाव बनाते है।

रेनियम इसलिए जांच के दौरान पकड़ में नहीं आता
आभूषण निर्माता कारीगर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रेनियम केमिकल 3180 से 3186 डिग्री सेल्सियस पर गर्म होने पर पकड़ में आता है. सोना धातु अधिकतम 1064 डिग्री पर मेल्ट पिघल जाता है. इससे ज्यादा डिग्री पर यदि सोने को गरम किया जाता है, तो सोना उड़ जाएगा. इसलिए सोने के आभूषणों में रेनियम पावडर की मिलावट सोना गर्म करने पर पकड़ में नहीं आती है और गहनों में रेनियम मेल्टिंग पॉइंट पकड़ से बाहर रहता है. रेनियम पावडर मिक्स सोने में आभूषण निर्माण के दौरान तार बार-बार टूटता है. शुद्ध सोने में सोने का तार गहने बनाने में नहीं टूटता है.

जीएसटी में खेल
जानकारी के अनुसार व्यापारियों को सोना जीएसटी भुगतान के साथ मिलता है. उदाहरण के तौर पर 1.50 लाख रुपए का 10 ग्राम सोना खरीदा गया है, तो उक्त राशि में 3 प्रतिशत जीएसटी भुगतान शामिल होता है. व्यापारी ग्राहक को 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से ग्राहक को बेचकर 3 प्रतिशत जीएसटी राशि जोड़ लेते है. इसके बाद व्यापारियों द्वारा गहने निर्माण का 5 प्रतिशत जीएसटी ग्राहक से अलग से वसूला जाता है. इस तरह ग्राहक को 8 प्रतिशत जीएसटी भुगतान करना पड़ता है और व्यापारी की जेब से कुछ नहीं जाता है.

बैंक के सोने में पूर्ण शुद्धता
आभूषण निर्माता और सोने का ईमानदारी से व्यापार करने वाले सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीकृत बैंकों से जारी होने वाली एक किलो की कैडबरी में कोई मिलावट नहीं होती है. यदि उसमें मिलावट हुई तो सरकार पर सवाल उठेंगे. इसलिए यदि शुद्ध सोने के गहने बनाना है तो व्यापारियों को बुलियन को छोड़कर बैंकों से सोना खरीदना पड़ेगा.

Next Post

पन्नू हत्या साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 वर्ष से अधिक की जेल की सजा

Sat Nov 21 , 2026
वाशिंगटन, (वार्ता) अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ भाड़े के हत्यारे के जरिए हत्या की साजिश में शामिल होने के दोषी पाए गए भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता (55) को शुक्रवार को एक संघीय न्यायाधीश ने 235 महीने यानी 19 वर्ष से अधिक की जेल की सजा सुनाई। निखिल गुप्ता […]

You May Like

मनोरंजन