पन्नू हत्या साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 वर्ष से अधिक की जेल की सजा

वाशिंगटन, (वार्ता) अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ भाड़े के हत्यारे के जरिए हत्या की साजिश में शामिल होने के दोषी पाए गए भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता (55) को शुक्रवार को एक संघीय न्यायाधीश ने 235 महीने यानी 19 वर्ष से अधिक की जेल की सजा सुनाई।

निखिल गुप्ता ने फरवरी में भाड़े पर हत्या, भाड़े पर हत्या की साजिश और धनशोधन की साजिश के आरोपों में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि खालिस्तानी चरमपंथी पन्नू की हत्या के लिए गुप्ता को एक भारतीय सरकारी अधिकारी ने निर्देशित किया था, हालांकि भारत ने इस मामले में संलिप्तता से इनकार किया है।

अभियोजकों के अनुसार, मई 2023 में एक भारतीय खुफिया अधिकारी विकास यादव ने पन्नू की हत्या को अंजाम देने के लिए गुप्ता को भर्ती किया था। अभियोजकों ने कहा कि श्री यादव ने कथित तौर पर गुप्ता को न्यूयॉर्क स्थित पन्नू के पते और उसकी दैनिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी सहित अन्य व्यक्तिगत विवरण उपलब्ध कराए थे।

पन्नू ने दावा किया है कि उनकी हत्या की साजिश के कारण उनकी नियमित वकालत 1,200 से अधिक दिनों तक बाधित रही।

अमेरिकी और कनाडाई दोहरी नागरिकता रखने वाले पन्नू को भारत आतंकवादी घोषित कर चुका है। वह प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) का स्वयंभू कानूनी सलाहकार है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है।

Next Post

इंदौर स्टेशन पर आकार लेने लगी 7 मंजिला पार्सल बिल्डिंग

Sat Nov 21 , 2026
इंदौर: इंदौर रेलवे स्टेशन पर अब जाकर पार्सल बिल्डिंग आकार लेने लगी है. लंबे समय से प्रस्तावित इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर की स्लैब डलने के बाद फर्स्ट फ्लोर का काम भी शुरू हो चुका है. निर्माण स्थल पर […]

You May Like

मनोरंजन