रायसेन में फिर लंपी वायरस की दस्तक, गोवंशों में तेजी से फैल रही बीमारी

रायसेन।जिला पशु विभाग की उदासीनता के कारण भी प्रदेश के समीप वाले क्षेत्रों से जिले में दो साल पहले भी लंपी वायरस तेजी से फैला था। इससे गौवंशों की मौत भी हो गई थी। इस बार भी यही स्थिति बन रही है। लंपी वायरस के तेजी से हो रहे फैलाव के बाद भी अब तक विभाग ने इस पर संज्ञान नहीं लिया है। जिले में यथावत स्थिति में पशु हाट से लेकर सभी का संचालन हो रहा है। विभाग ने अब तक पशुओं को लेकर कोई गाइडलाइन इस वायरस के बढऩे के बाद जारी की है। अब पशुपालको के लिए काम करने वाली संस्थाएं भी आगे आई है।

गाय व बैलों में फैल रहा लम्पी वायरस, ज्ञापन सौंप इंतजाम की मांग…

शहर में एक बार फिर से गोवशों में लंपी वायरस की बीमारी तेजी से फैल रही है। निराश्रित गोवंशों में यह अधिक देखी जा रही है। पहले भी बड़े पैमानें पर जिले में पशुओं में यह बीमारी आई थी। शहर में तेजी से पैर पसार रहे इस लंपी वायरस के बाद अब तक सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए है। इसी कारण पूरे शहर में सडक़ों से लेकर कॉलोनी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे गोवंशों में आसानी से इससे पीड़ित गोवंशों को देखा जा रहा है। गाय व बैलों में यह वायरस तेजी से फैल रहा है। हालांकि विभाग अभी भी टीकाकरण करने के दावे कर रहा है।

ज्ञापन सौंप बताई स्थिति….

गौ सेवा समिति अध्यक्ष राहुल परमार विकास शर्मा रूपेश तन्तवार सुयश त्रिवेदी ने लंपी वायरस के मामले को लेकर पशु विभाग के उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आरके शुक्ला को ज्ञापन देकर गाय एवं बैलों में होने वाली लम्पी वायरस बीमारी से बचाव के लिए व्यापक प्रबंध किए जाने की मांग की है।

Next Post

पोलार्ड और पूरन की बदौलत मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क एमएलसी फाइनल में

Sat Jul 12 , 2025
डालास, 12 जुलाई (वार्ता) मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने शुक्रवार को चैलेंजर्स में टेक्सास सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने तीन साल में दूसरी बार मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में प्रवेश किया है। लेकिन इस बार […]

You May Like