संपत्ति कर में 70 करोड़ वसूले, 250 करोड़ रखा लक्ष्य

ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 250 करोड़ रूपये से उपर का संपत्ति कर कलेक्शन का सर्वे रखा है। इसके लिये निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी व अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव लगातार प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन अभी 20 नवंबर तक मात्र 70 करोड़ रूपये का ही संपत्ति कर वसूल हो सका है। इस 70 करोड़ की वसूली में पूर्व विधानसभा क्षेत्र सबसे अव्वल हैं, जहां लगभग 33 करोड़ का संपत्ति कर वसूला गया है।

अब संपत्ति कर वसूली की विधानसभा क्षेत्र पर जानकारी देखे तो दक्षिण विधानसभा में आज तक 10 करोड़ 46 लाख, ग्रामीण विधानसभा में 14 करोड़ 53 लाख व ग्वालियर विधानसभा में 11 करोड़ 59 लाख रूपये का संपत्ति कर वसूला जा सका है। पूर्व संपत्ति कर वसूली में अग्रणी है तो ग्वालियर व ग्वालियर दक्षिण फिसडडी रहे हैं। पूर्व में यह वसूली उपायुक्त रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में की गई हैं। इधर संपत्ति कर वसूली को लेकर निगमायुक्त अभिषेक चौधरी व अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों व कर संग्रहकों को हिदायत दे दी हैं कि हर हाल में संपत्ति कर 300 करोड़ के आसपास पहुंचाना है। संपत्ति कर वसूली की कमान सम्हालने वाले टी. प्रतीक राव का अनुमान है कि हम मार्च 27 में वित्तीय वर्ष पूरा होने पर 250 करोड़ तक तो हर हाल में वसूली कर लेंगे।

स्वच्छता अभियान में सर्वाधिक बेहतर काम करने वाले अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव अपनी मेहनत से स्वच्छ शहरों में प्रदेश का सबसे स्वच्छ अवार्ड का तमगा दिलाकर अपनी योग्यता साबित कर चुके है। अब उन्होंने इसी कारण संपत्ति कर को प्रथम वरीयता पर लिया हैं। इस बात की संभावना भी है कि हर काम को जिम्मेदारी से निभाने वाले टी. प्रतीक राव अब निगमायुक्त अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में यह काम भी सफलतापूर्वक कर सकेंगे।

Next Post

तीन फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया काबू, पांच टैंकर पानी से बुझाई गई भीषण आग

Fri Nov 20 , 2026
कटनी। आग की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की तीन फायर ब्रिगेड टीमों को तत्काल मौके पर तैनात किया गया। नीचे हार्डवेयर की दुकान और ऊपर आवासीय मकान होने के कारण आग फैलने का खतरा लगातार बना हुआ था। आग ने शुरुआत से ही भयावह रूप ले लिया था। […]

You May Like