
कटनी। आग की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की तीन फायर ब्रिगेड टीमों को तत्काल मौके पर तैनात किया गया। नीचे हार्डवेयर की दुकान और ऊपर आवासीय मकान होने के कारण आग फैलने का खतरा लगातार बना हुआ था। आग ने शुरुआत से ही भयावह रूप ले लिया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच वाहनों से पानी का उपयोग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मौके पर नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार सहित निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी डटे रहे। अधिकारी पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे और अग्निशमन टीम के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
