युवक के सीने में घोंप दिया चाकू


जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत ऋषिनगर में बदमाशों ने हत्या करने के इरादे से एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया । वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को दबोच लिया है।
पुलिस के मुताबिक अंशु केवट 18 वर्ष निवासी ऋषिनगर करौंदा नाला ने बताया कि पिंटू यादव का मकान उसके मकान के बाजू से लगा हुआ है पिंटू के घर की नाली का पानी उसके घर की तरफ आता है इसी बात पर पिंटू यादव से विवाद चल रहा था, बीती रात लगभग 9-30 बजे वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था तभी पिंटू यादव अपने साथी साहिल पटेल, पप्पी पटेल एवं 17 वर्षिय किशोर के साथ आया ए वं पप्पी पटेल, पिंटू यादव, 17 वर्षिय किशोर ने उसे पकड़ लिया एवं साहिल पटेल ने उसे जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर सीने में चोट पहुंचा दी एवं चारों भाग गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर साहिल पटेल 20 वर्ष, शिवकुमार पटेल उर्फ पप्पी पटेल 42 वर्ष, पिंटू यादव 18 वर्ष सभी निवासी ऋषिनगर करोंदा नाला अधारताल एवं 17 वर्षीय बालक को गिरफ्तार कर लिया ।

Next Post

अफगानी नागरिकों को दमोह पासपोर्ट कार्यालय लेकर पहुंंची एटीएस

Fri Nov 20 , 2026
जबलपुर। एटीएस जबलपुर ने फर्जी भारतीय पासपोर्ट मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पकड़े गए तीनों अफगानी नागरिकों को शुक्रवार को टीम दमोह पासपोर्ट कार्यालय लेकर पहुंची जहां से फर्जी पासपोर्ट बने थे। इस दौरान टीम ने तफ्तीश की। फर्जीवाड़े से जुड़ी जानकारियां जुटाई। इस कांड में और […]

You May Like