
ग्वालियर । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशन में गजराराजा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों के दल द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल एवं प्रसूति गृह बिरला नगर का निरीक्षण किया गया। इस दल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वृंदा जोशी, पीडियाट्रिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. घनश्याम दास, डॉ.नरेन्द्र एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ.प्रवीण गौतम थे, समस्त दल ने बिरला नगर अस्पताल के मैटर्निटी विंग, पीडियाट्रिक विभाग, एनबीएसयू (न्यूबॉर्न स्टेबिलाइज़ेशन यूनिट) नवजात स्थिरीकरण इकाई का निरीक्षण किया और सिविल अस्पताल बिरला नगर के कार्यों की सराहना की। इस
निरीक्षण का उद्देश्य विशेषज्ञों के द्वारा सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर ओर बेहतर बनाए जाने के प्रयासों और संयुक्त रूप से किस तरह मरीजों का संपूर्ण परीक्षण कर उचित इलाज किया जा सकता है। संस्था के अधीक्षक डॉ.टिंकू वर्मा ने मेडिकल कॉलेज से आयी टीम का स्वागत किया ओर अपनी संस्था का भ्रमण कराया गया। साथ की अस्पताल अधीक्षक डॉ.टिंकू वर्मा ने बताया कि संस्था निरंतर गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए प्रगति कर रही है।
