एनएसई बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच शेयर बाजारों में शामिल

मुंबई, 20 नवंबर (वार्ता) बीएसई में हाल ही में सूचीबद्ध होने वाली कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) बाजार पूंजीकरण के मामले में देश की शीर्ष 10 कंपनियों और दुनिया के शीर्ष पांच शेयर बाजार में शामिल हो गई है।

एनएसई का शेयर शुक्रवार को 32 रुपये (1.46 प्रतिशत) बढ़कर 2,220.30 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 5,49,524 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस मामले में वह 10वें स्थान पर रही।

एनएसई के बाद सूचीबद्ध होने वाली जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड 12,76,372 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर रही। पहले तीन स्थान पर क्रमशः रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक हैं।

जियो के बाद आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टूब्रो क्रमशः पांचवें से नौवें स्थान पर रहीं।

एनएसई ने बताया कि बाजार पूंजीकरण के मामले में वह आज दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। इस मामले में उसने नैस्डेक और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

Next Post

सीतारमण ने बजट से पहले आवासन, श्रम क्षेत्र के हितधारकों के साथ की बैठक

Fri Nov 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आवासन और श्रम क्षेत्र के हितधारकों के साथ परामर्श बैठक का आयोजन किया। बजट पूर्व आठवीं बैठक में रोजगार एवं श्रम क्षेत्र के हितधारकों के साथ परामर्श के दौरान वित्त मंत्री ने उनकी मांगों और सुझावों को सुना। […]

You May Like

मनोरंजन