रेलवे क्लर्क और एसडीएम रीडर के सूने घर से लाखों की चोरी

जबलपुर: शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। तिलवारा और सिहोरा थाना क्षेत्रों में अज्ञात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी।जानकारी अनुसार बेखौफ चोरों ने अवनि विहार कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी और गढ़ा रेलवे स्टेशन के चीफ कमर्शियल क्लर्क सुधीर कुमार चौधरी के सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ किया है।

इसी प्रकार सिहोरा के सिविल लाइन स्थित शासकीय क्वार्टर नंबर 4 में रहने वाले एसडीएम कार्यालय के रीडर शेषराम धुर्वे के सरकारी क्वार्टर में पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

श्याम बाबा की शाही पालकी यात्रा निकलेगी आज

Fri Nov 20 , 2026
ग्वालियर: श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर आज शहर में भव्य शाही पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रात 10 बजे जीवाईएमसी ग्राउंड से प्रारंभ होगी। यात्रा दाल बाजार, लोहिया बाजार, पाटणकर बाजार चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा और सराफा बाजार होते हुए राम मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। शाही पालकी यात्रा […]

You May Like