
झाबुआ. झाबुआ जिले की थांदला तहसील के अंतर्गत खवास पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलरीपाड़ा में एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम गुलरीपाड़ा का निवासी था और उसकी उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष बताई जा रही है। युवक का शव सड़क से करीब 400 मीटर अंदर एक तालाब के पास पड़ा मिला।
शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
