ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कपास के खेत से गांजे के 586 हरे पौधे जप्त

बाग. नशा मुक्त भारत’ अभियान के संकल्प को साकार करने एवं अवैध मादक पदार्थों की खेती और कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी ओमप्रकाश अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग निरीक्षक हिरुसिंह रावत के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस चौकी डेहरी एवं थाना बाग की टीम ने ग्राम कनेरी के बैकल्यापुरा स्थित खेत में दबिश देकर कपास के पौधों के बीच अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 586 हरे पौधे, जिनका कुल वजन 446.6 किलोग्राम है, जप्त किए। जप्त पौधों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 66 लाख 99 हजार बताई गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण -थाना बाग क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में खेतों में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने संबंधी सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इन सूचनाओं पर कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित कर जानकारी एकत्रित की जा रही थी।
दिनांक 17.10.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कनेरी के बैकल्यापुरा में भंगड़ा पिता पिडिया भंवर, जाति भिलाला के खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे अवैध रूप से लगाए गए हैं। सूचना की तस्दीक के बाद अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग द्वारा पुलिस टीम गठित कर बताए गए खेत में सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान खेत से गांजे के 586 हरे पौधे, कुल वजन 446.6 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ?66.99 लाख, बरामद हुए।
पुलिस द्वारा पौधों को विधिवत जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बाग निरीक्षक हिरुसिंह रावत, चौकी प्रभारी डेहरी उप निरीक्षक नवलसिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक गोरेलाल शुक्ला, प्रधान आरक्षक 847 बाबुसिंह कामलिया, प्रधान आरक्षक 850 भावसिंह रावत, प्रधान आरक्षक 545 रेलमसिंह भिंडे, आरक्षक 697 प्रीतम, आरक्षक 805 रविन्द्र, आरक्षक 405 मुकेश, सैनिक 1207 अजय एवं साइबर सेल धार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

अवैध रेत परिवहन पर जमोड़ी पुलिस की कार्रवाई, 4 लाख 7 हजार का वाहन जब्त

Mon Oct 19 , 2026
सीधी। अवैध रेत परिवहन पर जमोड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लाख 7 हजार का वाहन जब्त किया। बिना वैध दस्तावेजों के रेत ले जा रहा 407 वाहन पकड़ाया और चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, […]

You May Like