
सीधी। अवैध रेत परिवहन पर जमोड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लाख 7 हजार का वाहन जब्त किया। बिना वैध दस्तावेजों के रेत ले जा रहा 407 वाहन पकड़ाया और चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. केदार परौहा के नेतृत्व में थाना जमोड़ी पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रेत से भरे मिनी ट्रक 407 वाहन को जब्त किया गया । पुलिस के अनुसार दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को जमोड़ी पुलिस न्यू बस स्टैंड तिराहे की ओर पैदल भ्रमण एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पीले रंग का 407 वाहन अवैध रूप से रेत का परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहा है।
सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वाहन क्रमांक एमपी 19 जीए 3978 को रोककर जांच की गई। वाहन में रेत भरी हुई थी तथा उसकी बॉडी में बालू भरा होना पाया गया। पुलिस ने चालक से रेत के उत्खनन एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूंछताछ में चालक ने अपना नाम अमन यादव पिता शंकर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी मधुरी, थाना जमोड़ी, जिला सीधी बताया। पुलिस द्वारा विधिवत वाहन को जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 7 हजार रुपये है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5) तथा खनिज अधिनियम की धारा 4/12 एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
