अब महाकाल मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को मिलेगा बाबा महाकाल को अर्पित प्रसाद

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए निशुल्क प्रसाद वितरण काउंटर का शुभारंभ किया गया। पहले दिन सवा क्विंटल महाप्रसादी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण की शुरुआत हुई। अब मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बाबा महाकाल को अर्पित प्रसादी के साथ पुष्प एवं बेलपत्र भी आशीर्वाद स्वरूप उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप, कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह तथा प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में मंदिर परिसर स्थित निर्गम चैनल के समीप नि:शुल्क प्रसाद वितरण काउंटर प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु तक बाबा महाकाल की प्रसादी सहज रूप से पहुंचाना तथा उनके धार्मिक अनुभव को और अधिक आत्मीय एवं सार्थक बनाना है।

Next Post

कानूनी लड़ाई के तीन साल बाद, पहलवान सुजीत कलकल का चमका सितारा

Fri Oct 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई खेलों में अपने चयन को लेकर कानूनी लड़ाई के तीन साल बाद, सुजीत कलकल ने एशियाई खेलों का चैंपियन बनकर एक शानदार सफर पूरा किया। उन्होंने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा फ़ाइनल में ताजिकिस्तान के वर्ल्ड मेडलिस्ट अब्दुलमजीद कुदिएव को 10-9 से हराकर ज़बरदस्त […]

You May Like