ट्रांसफार्मर बदलने रिश्वत मांगने का आरोप

सतना : ट्रांसफार्मर को जले हुए महीने भर का समय बीत गया और इस दौरान 1912 में शिकायतें भी हो गईं लेकिन इसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. इतना ही नहीं बल्कि ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विद्युत अमले द्वारा इस कार्य के लिए 2-3 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है. जिसे देखते हुए अब किसान अधिकार संघर्ष समिति द्वारा घेराव करने की तैयारी की जा रही है.
किसान अधिकार संघर्ष समिति के संरक्षक विपिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतवारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूंद में ग्रामीण संजय प्रजापति के नाम से पंजीकृत ट्रांसफार्मर पिछले 1 महीने से अधिक समय से जला हुआ है. हो रही परेशानी के मद्देनजर पिछले महीने भर में न सिर्फ 1912 में शिकायतें की जा चुकी हैं. बल्कि इसके लिए ग्रामीण हर रोज विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलकर अनुनय विनय भी करते आ रहे हैं. लेकिन जैतवारा विद्युत मंडल अंतर्गत पदस्थ सहायक यंत्री और उपयंत्री के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है. ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के अधिकांश लोगों का विद्युत बिल भी जमा है. लेकिल इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर तब तक नहीं लगेगा जब तक कि विभाग तक सुविधा शुल्क न पहुंच जाए.
घेराव की तैयारी
किसान संघर्ष समिति के संरक्षक श्री सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर विद्युत अमले द्वारा 2-3 हजार रु का सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि ग्रामीणों द्वारा असमर्थता जताने पर उन्हें चंदा कर सुविधा शुल्क जुटाने की सलाह दी जा रही है. इस मनमानी कार्यशैली को देखते हुए संघर्ष समिति और ग्रामीणों द्वारा मिलकर जैतवारा विद्य़ुत विभाग का घेराव करने की तैयारी शुरु कर दी गई है

Next Post

पुलिस ने पकड़ी 72 लीटर अवैध शराब

Fri Nov 20 , 2026
सतना: बिना नंबर की बाइक पर अवैध शराब की खेप लेकर जा रहे दो युवकों की पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक आरोपी भाग निकला। जबकि दूसरे आरोपी को 72 ली शराब के साथ दबोच लिया गया।संदीप चतुर्वेदी थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस […]

You May Like