दुनिया के किस देश के पास सबसे ज्यादा परमाणु बम है। भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर हैं? कौन आगे है भारत या पाकिस्तान? चीन किस नंबर पर है? आइए जानते हैं।
विश्व जनसंख्या समीक्षा के अनुसार साल 2026 में पूरी दुनिया में 12187 परमाणु बम है। रूस के पास सबसे ज्यादा 5420 परमाणु बम है। अमेरिका दूसरे नंबर पर है। उसके पास 5042 परमाणु बम है। तीसरे नंबर पर चीन है। उसके पास 620 परमाणु बम है। ब्रिटेन इस लिस्ट में चौथे नंबर और फ्रांस पांचवें नंबर पर है। परमाणु संपन्न देश में इजराइल और उत्तर कोरिया भी है। लेकिन क्या आपको पता है भारत और पाकिस्तान में से किसके पास सबसे ज्यादा परमाणु बम है? आइए जानते हैं विस्तार से।
भारत पाकिस्तान में किसके पास ज्यादा परमाणु बम?
विश्व जनसंख्या समीक्षा के अनुसार साल 2026 में भारत के पास कुल 190 परमाणु बम है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास 170 के करीब परमाणु बम है। भारत परमाणु संपन्न देशों की सूची में छठवें नंबर पर है। पाकिस्तान सातवें नंबर पर है। 90 परमाणु बमों के साथ इजराइल आठवें नंबर पर है। उत्तर कोरिया के पास 60 परमाणु बम है। नार्थ कोरिया इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है।
| देश | कुल परमाणु हथियार (2026) | सेवानिवृत्त परमाणु हथियार (2026) |
|---|---|---|
| रूस | 5420 | 1020 |
| अमेरिका | 5042 | 1342 |
| चीन | 620 | |
| फ्रांस | 370 | 80 |
| ब्रिटेन | 225 | |
| भारत | 190 | |
| पाकिस्तान | 170 | |
| इजरायल | 90 | |
| उत्तर कोरिया | 60 |
परमाणु बम होता क्या है?
आसान शब्दों में कहें तो, परमाणु बम इंसान द्वारा बनाए गए विस्फोटकों में सबसे शक्तिशाली होते हैं। आज के समय का एक परमाणु बम 1,00,000 (या उससे अधिक) टन TNT के बराबर ताकत रखता है। अगर इसे घनी आबादी वाले इलाके में विस्फोट किया जाए, तो यह 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले सकता है।
परमाणु बम कितने प्रकार के होते हैं?
विश्व जनसंख्या समीक्षा के अनुसार परमाणु हथियार मुख्य रूप से तीन तरह के होते हैं:
शुद्ध विखंडन (फिशन) हथियार:- ये सबसे सरल प्रकार के हथियार हैं और अब तक युद्धों में केवल इन्हीं का इस्तेमाल हुआ है। विखंडन हथियार परमाणुओं (आमतौर पर यूरेनियम या प्लूटोनियम) को तोड़कर ऊर्जा पैदा करते हैं।
बूस्टेड विखंडन हथियार:- इन हथियारों में विखंडन (परमाणु टूटने) की प्रक्रिया के साथ थोड़ा संलयन (परमाणु जुड़ने) वाला ईंधन भी मिलाया जाता है। इससे प्रतिक्रिया तेज हो जाती है और हथियार की विनाशकारी क्षमता दोगुनी हो जाती है।
स्टेज्ड थर्मोन्यूक्लियर हथियार:- ये परमाणु हथियारों में सबसे ज्यादा विनाशकारी होते हैं। इनमें पहले विखंडन या बूस्टेड विखंडन प्रक्रिया का इस्तेमाल करके एक शुद्ध संलयन (फ्यूजन) प्रक्रिया शुरू की जाती है, जिससे इनकी विनाशकारी क्षमता 100 गुना तक बढ़ सकती है।
