नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चीनी के दाम बढ़ गए। चीनी के साथ चावल, दालों और अधिकतर खाद्य तेलों में भी नरमी रही। गेहूं का भाव लगभग स्थिर रहा। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 19 रुपये बढ़कर 5,645 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ भी 19 रुपये महंगा हुआ और 6,020 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 20 पैसे बढ़कर 60.74 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत सात रुपये बढ़कर 4,392 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गेहूं 2,952 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे का भाव चार रुपये बढ़ा। दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 52 रुपये और तुअर दाल की 21 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। उड़द दाल और मूंग दाल 19-19 रुपये महंगी हुई। चना दाल का भाव भी 13 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ा।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 54 रिंगिट टूटकर 4,332 रिंगिट प्रति टन रह गया। जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.72 प्रतिशत मजबूत होकर 60.53 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की कीमत 102 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। मूंगफली तेल 46 रुपये और सूरजमुखी तेल 41 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति 17 रुपये और सोया तेल नौ रुपये मजबूत हुआ। पाम ऑयल की कीमत 24 रुपये प्रति क्विंटल गिर गई।

