शिवपुरी में महाकाल दर्शन को जा रही टूरिस्ट बस की नए ट्रैक्टर से भिड़ंत, बड़ा हादसा टला; सभी यात्री सुरक्षित

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में टूरिस्ट बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा बदरवास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-46 पर अटलपुर बंगला के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, गुजरात से पर्यटकों को लेकर एक टूरिस्ट बस उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान बस हाईवे किनारे मौजूद एक होटल की ओर जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गई।

ट्रैक्टर सिंघाखेड़ी गांव निवासी भरत सिंह यादव का था, जो नया बताया जा रहा है। भरत सिंह ट्रैक्टर का पंचर सुधरवाने के लिए होटल जा रहे थे। इसी दौरान बस ने ट्रैक्टर को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का आगे का ऑयल चैंबर टूट गया और उसके अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। दुर्घटना में केवल ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टूरिस्ट बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Next Post

पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ जीत के करीब

Thu Nov 19 , 2026
रावलपिंडी, 19 नवम्बर (वार्ता) कुसल मेंडिस (53), सोनल दिनुशा (54) और मिलन रत्नायके (नाबाद 60) के संघर्षपूर्ण अर्धशतकों से श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में गुरूवार को नौ विकेट पर 309 रन बना लिए हैं और उनके पास 82 रन की बढ़त […]

You May Like