ग्वालियर। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली अदम्य साहस, शौर्य एवं वीरता की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर आज शहरवासियों, कांग्रेस, भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने समाधि स्थल पर पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना सदैव हम सभी को मातृभूमि की सेवा एवं राष्ट्रहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, विधायक सतीश सिकरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा भी उपस्थित थे।
Next Post
वैराइटी की सर्वकालिक 100 महानतम सितारों की सूची में शाहरुख खान को मिला 92वां स्थान, इकलौते भारतीय अभिनेता बने
Thu Nov 19 , 2026
मुंबई, बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए ‘वैराइटी’ (Variety) की सर्वकालिक 100 महानतम फिल्म सितारों की सूची में 92वां स्थान हासिल किया है और इस सूची में जगह बनाने वाले वे इकलौते भारतीय अभिनेता हैं। इस वैश्विक […]

You May Like
-
10 months ago
अरहर के खेत से पुलिस ने जप्त किया गांजे का पेड़