भूपेंद्र सिंह से जुड़े मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने दी सफाई, निष्पक्ष जांच की मांग

सिंगरौली (जयंत)। भूपेंद्र सिंह से संबंधित हालिया घटना को लेकर भाजपा जयंत मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने अपना आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों से किसी भी प्रकार के पारिवारिक या रिश्तेदारी के संबंध से स्पष्ट इनकार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
​व्हाट्सएप ग्रुप ‘भा.ज.पा. मंडल जयंत’ के माध्यम से आमजन और मीडिया के नाम जारी अपने संदेश में कमलेश वर्मा ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर उनका नाम आरोपियों से जोड़कर उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घटना में संलिप्त किसी भी व्यक्ति से उनका कोई पारिवारिक वास्ता नहीं है।

​कानून सबके लिए बराबर: वर्मा

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वे किसी भी अपराध या गलत कार्य का समर्थन नहीं करते, चाहे वह व्यक्ति उनके समाज का ही क्यों न हो। उनके अनुसार कानून सबके लिए बराबर है और जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

​जातिगत पहचान के कारण बदनाम करने की आशंका

वर्मा ने आगे कहा कि वे अनुसूचित जाति समाज से आते हैं और उन्हें आशंका है कि उनकी जातिगत पहचान के कारण भी उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने सभी मीडिया साथियों से अपील की है कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए उनका नाम किसी भी आरोपी के साथ न जोड़ा जाए। अंत में
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल न्याय और सच्चाई का समर्थन करना है और वे स्वयं भी निष्पक्ष जांच में हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

कमलेश वर्मा मंडल अध्यक्ष जयंत

Next Post

जापान के कुमामोटो प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किये गये, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Thu Nov 19 , 2026
टोक्यो, 19 नवंबर (वार्ता) दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो प्रांत और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार तड़के भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी। जापान की मौसम एजेंसी (जेएमए) ने हालांकि सुनामी का कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। एजेंसी के अनुसार, […]

You May Like