मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने नलजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

रीवा: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्याक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन सृष्टि देशमुख गौड़ा अध्यक्षता में गत दिवस जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत एकल ग्राम नल जल योजनाओं के पुनरीक्षित स्वीकृत कार्य की स्थिति योजनवार विवरण प्रस्तुत करें. योजना का पुनरीक्षित स्वीकृत प्राप्त् हुये एक वर्ष बाद भी टंकी एवं संपवेल निर्माण के लिए स्थल का चयन नही किया जा सका है. जिन स्थानों में जमीन उपलब्ध है उनमें भी निर्माण कार्य में देरी की जा रही है.

देरी का कारण स्पंष्ट करें एवं जिन ग्रामों में टंकी एंव संपवेल निर्माण हेतु स्थल प्राप्त नही हुए हैं उन ग्रामों के सरपंच और सचिव एवं पटवारी के साथ मौका निरीक्षण कर स्थल तय कर कार्य शुरू कराएं. इसके लिए राजस्व अधिकारियों का भी सहयोग लें.मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षित योजना में टंकी एवं संपवेल निर्माण की प्रगति बहुत कम है. निर्माण कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करें. जिन ठेकेदारों ने कार्य शुरू नहीं किया है उन्हें ब्लैक लिस्टेड करें. सभी ठेकेदार तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करें.

स्वीकृत एकल ग्राम योजनाओं की ड्राइंग डिजाइन का अनुमोदन कराकर कार्य शुरू कराएं. इसमें देरी का कारण स्पष्ट करें. जिन ग्रामों में अन्य निर्माण एजेंसियों द्वारा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने के कारण नलजल योजना बंद हैं उनका तत्काल इस्टीमेट बनाकर निर्माण एजेंसी से सुधार कराएं. इन कार्यों की सूची जिला पंचायत को भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं. जिन ग्रामों का कार्य पूर्ण कर ट्रायल रन हो चुका है उन्हें ग्राम पंचायतों को हैण्डओवर कराएं. जनपद के सीईओ हैण्डओवर की गई नलजल योजनाओं की निगरानी करके सुचारू संचालन कराएं.

समीक्षा के दौरान उपस्थित संविदाकार द्वारा बताया गया कि विकासखण्डों रायपुर कर्चुलियान के ग्राम खुरहा, सेमरी खुर्द, भीर एवं सतगढ़ एवं विकासखण्ड जवा के ग्राम डोंडो और बरौली का कार्य पूर्ण उपरांत सरपंच एवं सचिव द्वारा हैण्ड ओवर प्राप्त नहीं किया जा रहा है. इन ग्रामों के सरपंच एवं सचिव को योजना हैण्ड ओवर प्राप्त किये जाने हेतु आवश्यवक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें. बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड रीवा, महाप्रबंधक परियोजना क्रिन्यान्वयन इकाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जवा, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत, सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तकनीकी शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी, जल निगम परियोजना क्रिन्यान्वयन इकाई के अधिकारी, कर्मचारी, और संविदाकार उपस्थित रहे.

Next Post

इस सीजन की सबसे ठंड रही रात, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री

Wed Nov 18 , 2026
रीवा: दीपावली के बाद से लगातार तापमान नीचे आ रहा है. दिन में धूप के साथ हल्की ठंड महसूस होने लगी है. वही रात की ठंड अब जोर पकडऩे लगी है. इस ठंड के सीजन की पहली ठंड की रात रही जब तापमान 11 डिग्री पहुंच गया. अभी तक 11 […]

You May Like