शिवपुरी में प्रशासन ने बदली ट्रैफिक व्यवस्था, ठेले लगाने पर रोक

शिवपुरी: शिवपुरी में प्रशासन द्वारा जाम की स्थिति से निपटने के लिए अब बैरिकेडिंग की जा रही। दीपावली पर व्यापारियों को अस्थायी छूट दी गई थी जिसे खत्म करते हुए अब एक बार फिर गुरुद्वारा चौराहा पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। अब कोर्ट रोड पर सब्जी मंडी के बाहर ठेले लगाने पर एक बार फिर से रोक लगा दी गई है।
प्रशासन द्वारा लिए गए इस फैसले को लेकर ठेला कारोबारियों ने कलेक्ट्रेट में विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने अपनी समस्या का समाधान मांगा। कारोबारियों का कहना है कि यह ठेला लगाकर कम से कम 150 परिवारों की रोजी रोटी चलती है। ठेले हटने से इनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुद्वारा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत वाहन चालक चौराहे को सीधा पर नहीं कर सकेंगे। उन्हें ठंडी सड़क कट पॉइंट, माधव चौक, गैलेक्सी होटल या कल्ला पान से यूटर्न लेकर वापस आना होगा। ये बदलाव इसलिए किया गया है ताकि वाहनों का दबाव कम किया जा सके और जाम से राहत मिल सके।
कारोबारियों का कहना…
इस बारे में ठेला कारोबारियों का कहना है कि उन्हें सीमित जगह में सड़क के किनारे ठेले लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठेले के आगे बैरिकेडिंग की जा सकती है। ये भी कहा गया कि करीब 150 परिवारों की आजीविका पर असर पड़ सकता है। ऐसे में प्रशासन को उन्हें ठेले लगाने की अनुमति देना चाहिए।

Next Post

सोने-चांदी की कीमतों में हलचल, सोना ₹1.36 लाख के पार, चांदी ₹1.90 लाख प्रति किलो तक

Wed Nov 18 , 2026
मुंबई, सोना ₹1.36 लाख के पार पहुंचा और चांदी ₹1.90 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई है। 24, 22 और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव और खरीदारी से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता यहां पढ़े। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा […]

You May Like