संभाग स्तरीय युवा उत्सव में सीधी जिले का परचम

सीधी‌। मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 16 नवंबर 2026 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रीवा में संपन्न हुआ। इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में रीवा संभाग के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें सीधी जिले के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विधाओं में से 3 विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। सीधी जिले को लोकनृत्य सामूहिक, लोकगीत सामूहिक एवं कविता लेखन में प्रथम स्थान मिला। इन तीनों विधाओं में सीधी के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान अर्जित कर अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु भोपाल के लिए चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि पर संतोष कोरी पुलिस अधीक्षक सीधी, कमला जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सीधी ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के दौरान दल प्रभारी के रूप में मानिंद शेर अली खान, जिला खेल प्रशिक्षक के नेतृत्व में टीम ने भाग लिया, जिनके साथ सरोज पटेल समन्वयक, रोशनी मिश्रा, अंकिता सेन, अनूप लखेरा, संतोष यादव अनुपमा तिवारी विनय दुबे आदि उपस्थित रहे ।

.....

Next Post

सोनम वांगचुक ने 'नज़रबंदी' के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

Wed Nov 18 , 2026
श्रीनगर, (वार्ता) पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अपनी कथित अवैध नज़रबंदी को चुनौती देते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की लेह पीठ में याचिका दायर की है। उन्हें पाबंदियों के तहत रखे हुए सात दिन पूरे हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी […]

You May Like