टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर और क्लीनर को न्यायालय ने 23 नवंबर तक रिमांड पर सौंपा – शॉर्ट एनकाउंटर के बाद दोनों आरोपियों को लंगड़ाते हुए न्यायालय में किया पेश, चेहरे पर नकाब और कड़ी सुरक्षा के बीच ले गई एसआईटी

खातेगांव। टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में एसआईटी को दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए और समय मिल गया है। मंगलवार को न्यायालय में पेशी के दौरान आरोपियों की शारीरिक स्थिति और पुलिस के सुरक्षा इंतजाम चर्चा का विषय रहे। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर और क्लीनर को 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

एसआईटी की टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले ट्रक ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत एवं क्लीनर धीरज की रिमांड अवधि समाप्त होने पर न्यायालय के समक्ष पेश किया। एसआईटी ने दोनों आरोपियों की रिमांड न्यायालय से मांगी।न्यायालय ने विचार करते हुए दोनों आरोपियों को 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड के लिए वापस भेज दिया है। बता दे कि पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर गजेंद्र रावत एवं क्लीनर धीरज का पुलिस ने बरोठा में शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया था।

 

दोनों आरोपी को नकाब में किया पेश-

एसआईटी ने दोपहर में दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस दौरान वे लंगड़ाते हुए चल रहे थे, वहीं पुलिस ने आरोपियों को कंधे और हाथ के सहारे ले जाकर कठघरे में पेश किया। इस दौरान शाम को 4.40 बजे के लगभग न्यायालय से उन्हें बाहर लाया गया। दोनों के चेहरे पर नकाब ढका हुआ था। पुलिस वाहन के पीछे वाले हिस्से में दोनों आरोपियों को बैठाया गया। इसके बाद एसआईटी की टीम रवाना हो गई। आरोपियों की घेराबंदी होने से मीडिया सवाल नहीं पूछ सकी।

.....

Next Post

मक्सी बायपास पर पलटा पाम ऑइल से भरा टैंकर, तेल बहता देख बर्तन लेकर दौड़े लोग - बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, टैंकर का ढक्कन खुलते ही सड़क किनारे फैलने लगा तेल

Tue Nov 17 , 2026
देवास। मक्सी बायपास पर मंगलवार दोपहर पाम ऑइल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद टैंकर का ढक्कन खुलने से उसमें भरा ऑइल बाहर फैलने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और ऑइल भरने लगे। दुर्घटना में […]

You May Like