विशेष संवाददाता भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास 17 नवंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे भोपाल संभाग के अंतर्गत बेरसिया में आयोजित संभागीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।
श्रीनिवास शिविर के समापन सत्र में भाग लेंगे और कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर मार्गदर्शन देंगे।
प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं में अनुशासन, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। शिविर के माध्यम से सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
