बागली में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 साल: एक दिन में 174 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, 38 की निशुल्क सोनोग्राफी

बागली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 साल पूरे होने पर विकासखंड बागली के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष शिविर लगाए गए। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित नागर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविरों का मकसद मातृ और शिशु मृत्यु दर घटाना व सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना था।

बागली में लगे मुख्य शिविर में 174 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पाटीदार, वरिष्ठ मेडिकल डॉक्टर डॉ. हेमंत पटेल, डॉ. अमित पुरोहित और अमलतास की टीम ने सभी गर्भवती महिलाओं की जांच की। जांच में 16 हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका तुरंत उपचार शुरू किया गया।

शिविर में आई 38 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी भी की गई। इस दौरान सभी को पोषण, सुरक्षित प्रसव, परिवार नियोजन और नवजात शिशु की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर को सफल बनाने में बीई आरएस चौहान, नर्सिंग ऑफिसर योगिता योगी, अंजू पठारी, जितेंद्र केरवाल, राजकुमार भगोले, बालमुकुंद नागर, राजेश देवड़ा, ममता टकरावदिया, संपत खेरवार समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों का अहम योगदान रहा।

Next Post

कुख्यात बदमाश बल्लू 3 माह के लिए जिलाबदर, इलाके में मुनादी

Tue Jun 9 , 2026
इंदौर. पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए चंदन नगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश विजय उर्फ बल्लू को 3 महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है. आदेश के बाद पुलिस ने उसके इलाके में लाउडस्पीकर से मुनादी कर कार्रवाई की जानकारी दी. थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि […]

You May Like