कर्रापुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो सुरक्षा गार्ड्स की दर्दनाक मौत; ग्रामीणों में आक्रोश

सागर। सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में बंडा रोड स्थित ग्राम कर्रापुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ग्राम गोरा के वार्ड नंबर 12 निवासी मनोज सेन (38), पिता भागीरथ सेन और धर्मेंद्र राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मकरोनिया क्षेत्र के एक

निजी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। सोमवार को ड्यूटी के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कर्रापुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन सड़क पर निजी तौर पर मुरम डाली गई थी। इसी मुरम के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फोरलेन सड़क पर डाली गई मुरम को तत्काल हटवाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

.....

Next Post

'ब्लू टाइगर्स' अपने 10वें खिताब की तलाश में

Mon Nov 16 , 2026
ढाका, 16 नवंबर (वार्ता) मंगलवार को बांग्लादेश के ढाका स्थित नेशनल स्टेडियम में होने वाले सैफ चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में, भारतीय फुटबॉल टीम अपने 10वें खिताब को जीतने के इरादे से उतरेगी। इस मुकाबले में उनका सामना अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। यह फुटबॉल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 […]

You May Like