मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने फ्लेग मार्च निकाला

दमोह। हिण्डोरिया मुस्लिम भाईयों के सन्निकट आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर हिण्डोरिया थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी व टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन मे नगर के संवेदनशील प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला.

इस सम्बन्ध में एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि आगामी मुहर्रम पर्व सभी आपसी सदभाव पूर्ण माहौल मे परंपरागत रूप से अमन शांति के साथ मनाये. सभी शासन की पर्वों को लेकर जारी गाइड लाईन का पालन करें.पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालने का उददेश्य यही है.टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पुलिस त्योहार मे अपराध एवं अपराधी तत्वों पर सख्त निगरानी रखेगी. किसी को भी कानून का उल्लघंन करने का मौका नही दिया जायेगा.पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रखी जायेगी. उन्होंने ने सभी से त्योहार अमन-शांति व आपसी सोहार्द पूर्ण ढंग से मनाने की अपील भी की.चौकी प्रभारी बांदकपुर राजेंद्र मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Next Post

पति ने की पत्नी की निर्ममता से हत्या 

Thu Jun 18 , 2026
पारा (झाबुआ). समीपस्थ ग्राम नवापाड़ा कै रावत फलिया मै बीती रात पति ने हीं अपनी पत्नी कि निर्ममता से हत्या करदी l प्राप्त जानकारी कै अनुसार बोरी रोड स्थिति ग्राम नवापाडा कै रावत फलिया मै पूर्व सरपंच कि पुत्रवधू अंतर बाई उम्र 40 वर्ष की पति राजू रावत ने निर्ममता […]

You May Like