लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सीआरपीएफ में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

नीमच। भारत के लौह पुरुष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सीआरपीएफ, नीमच में राष्ट्रीय एकता दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया द्य इस अवसर पर श्री सुरेंद्र कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक (ष्ठढ्ढत्र), ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का अदम्य साहस, दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने सीआरपीएफ के सभी कार्मिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने तथा अनुशासन, भाईचारे और राष्ट्रीय सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री सुरेंद्र कुमार, द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने के लिए स्वयं को समर्पित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने सरदार पटेल के अखंड एवं एकीकृत भारत के सपने को साकार करने की सामूहिक प्रतिबद्धता को पुन: सुदृढ़ किया। सरदार पटेल के आदर्शों एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को आत्मसात करते हुए, श्री सुरेंद्र कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक (ष्ठढ्ढत्र), ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे एवं सामूहिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।

इसी क्रम में प्रात: 1000 बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार, के द्वारा ग्रुप केंद्र नीमच के सभी अधिकारियों] अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘सत्यनिष्ठा’ की शपथ भी दिलायी गयी।

Next Post

म.प्र. स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी मंत्री 

Sat Oct 31 , 2026
सिंगरौली। म.प्र. स्थापना दिवस के अवसर पर कल 1 नवम्बर को सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बैढ़न स्थित अटल सामुदायिक भवन, बिलौंजी तेलियान में प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। समारोह में राज्य मंत्री राधा रानी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। […]

You May Like