अखिलेश यादव का बड़ा बयान, INDIA गठबंधन मिलकर लड़ेगा 2027 का चुनाव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा और सबसे बेहतर प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। प्रत्याशी के चयन में उसकी योग्यता और जीतने की संभावना को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके इस बयान को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों दलों के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। हालांकि, सीटों के बंटवारे और प्रत्याशियों के नामों पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।

वहीं, अखिलेश यादव ने मथुरा-वृंदावन जाने वाले लोगों से यमुना में स्नान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यमुना में स्नान करके कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे तो यह शुभ होगा। उनके इस बयान के बाद यमुना की सफाई और प्रदूषण का मुद्दा भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

फिलहाल, अखिलेश यादव के इस बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ने की तैयारी में है।

.....

Next Post

जबलपुर में अवैध मुरूम से भरा डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार

Mon Nov 16 , 2026
जबलपुर। बरगी पुलिस ने अवैध रूप से मुरूम का परिवहन करते हुए एक डंपर को पकड़ा है। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मंगेली में श्रमोदय स्कूल के पास गौर से तिलवारा की ओर जा रहे एक संदिग्ध डंपर को रोका गया। […]

You May Like