पटाखे फोड़ने से रोकने पर खूनी संघर्ष, पड़ोसियों पर घर में घुसकर तलवारों से हमला करने का आरोप; 5 लोग गंभीर घायल

ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बदनापुरा इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक परिवार ने अपने पड़ोसियों पर घर में घुसकर तलवारों, धारदार हथियारों, सरियों और डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें 5 लोगों को तलवारों से गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित परिवार के फरियादी गोपी धनावत के मुताबिक, छत पर पटाखे फोड़ने से रोकने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दिनेश केसिया, नरेंद्र केसिया, इमरान, सिद्धू समेत 10 से 12 लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तलवारों, धारदार हथियारों, सरियों और डंडों से मारपीट की, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इतनी गंभीर वारदात के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक प्रभावी कार्रवाई करती है।

.....

Next Post

विदिशा में मासूम बच्ची से अश्लील हरकत का आरोप, करीब 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; इलाके में पुलिस तैनात

Mon Nov 16 , 2026
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोप है कि करीब 60 वर्षीय व्यक्ति ने मासूम बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की। मामले की जानकारी सामने आने के बाद इलाके […]

You May Like