सबनम हत्याकांड में परिवार ने आरोपी सूरज की मां की गिरफ्तारी की मांग की, बोले- भड़काने में उनका भी हाथ; आरोपी को फांसी देने की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली के मोती नगर स्थित वस्त्र महल शोरूम में 19 वर्षीय सबनम की बेरहमी से हुई हत्या के बाद परिवार में भारी आक्रोश है। शोरूम के चेंजिंग रूम में सबनम की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज को पटेल नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अब सबनम के परिजनों ने आरोपी की मां की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

नवभारत से बातचीत में सबनम के माता-पिता और दोनों बहनों ने बताया कि आरोपी सूरज उनके ही रिश्तेदार परिवार से जुड़ा है। सूरज सबनम की बहन का देवर है। परिवार के मुताबिक, दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और इसको लेकर पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि सूरज की मां भी उसे सबनम के खिलाफ भड़काती थीं। परिवार ने पुलिस से पूरे मामले में उनकी भूमिका की जांच करने और संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई करने की मांग की है।

इस हत्याकांड का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सूरज सबनम के साथ मारपीट करता, उसके बाल पकड़कर घसीटता और उसे चेंजिंग रूम की ओर ले जाता दिखाई देता है। इसके बाद चेंजिंग रूम में सबनम की हत्या कर दी गई। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह सहित सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

वहीं, बेटी की हत्या से आक्रोशित परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपी सूरज को फांसी देने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि सबनम को पहले भी परेशान किया जा रहा था। परिवार चाहता है कि इस वारदात में जिसकी भी भूमिका सामने आए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और सबनम को न्याय मिले।

.....

Next Post

पैकेट पलटिए, सेहत का असली चेहरा देखिए

Mon Nov 16 , 2026
पैकेट पलटिए, सेहत का असली चेहरा देखिए   सेहत के नाम पर बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहे हैं ‘मल्टीग्रेन’ और ‘हाई-फाइबर’ उत्पाद, लेकिन पैकेट के पीछे छिपा है 60% तक मैदा और चीनी का गणित। पढ़िए पोषण और जेब के खर्च की यह खास पड़ताल। किसी किराना दुकान या […]

You May Like