सोनवारी टोल के पास दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल

मैहर : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवारी टोल प्लाजा के पास शनिवार शाम करीब 5:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए.जिनमें से दो की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार रीवा निवासी राजेंद्र तिवारी (46) और अनिल मिश्रा (52) बाइक से सरलानगर मैहर आए हुए थे.वहां कबाड़ी से पैसे लेने के बाद दोनों मैहर होते हुए वापस रीवा की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान मैहर से सरलानगर की तरफ जा रहे स्थानीय निवासी आकाश सिंह (24) और सरदार दाहिया (22) की बाइक से सोनवारी टोल प्लाजा के पास उनकी सीधी भिड़ंत हो गई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए.हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए एक ऑटो रुकवाया और सभी घायलों को तत्काल मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया.
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा चारों का प्राथमिक उपचार किया गया. वही राजेंद्र तिवारी और अनिल मिश्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया है. जबकि आकाश सिंह और सरदार दाहिया का मैहर अस्पताल में ही उपचार चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

गोरसरी घाटी में ब्रेक फेल होने से पलटी कार, दंपती व मासूम घायल

Sun Nov 15 , 2026
मैहर : जिले की गोरसरी घाटी में शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. ढलान पर अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस दुर्घटना में कार सवार दंपती और उनकी छह माह की मासूम बच्ची घायल हो गए हैं. […]

You May Like